दुबई में ‘ऊंट बर्गर’ का बढ़ा क्रेज

Last Updated 04 Feb 2010 12:33:30 PM IST


दुबई। दुबई के स्थानीय निवासियों और विदेशी पर्यटकों के बीच आजकल ऊंट के मांस का बर्गर काफी लोकप्रिय हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस व्यंजन में चर्बी और कोलोस्ट्राल से नहीं होता है। यह बर्गर लोकल हाउस रेस्त्रां में बेचा जाता है जिसे लोग चाव से खा रहे हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा में भी इसकी तीसरी दुकान खोलने की योजना है। लोकल हाउस के सहायक प्रबन्धक अली अहमद इस्माइल ने बताया कि रेस्त्रां में ऊ।ट के मांस से बर्गर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 120 ग्राम वजनी बर्गर की कीमत 240 रुपए है। इसके लिए मांस अल आइन फार्म से मंगाया जा रहा है। गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार ऊंट का मांस आमतौर पर चीमड़ और कड़ा माना जाता है लेकिन इस्माइल ने इसे मुलायम बनाने के राज का खुलासा करने से इंकार कर दिया। इसे सोडा या ऊंट के दूध से साफ किया जाता है। इस्माइल ने बताया कि विदेशी खासकर जापान और पश्चिमी देशों के पर्यटकों के बीच यह काफी लोकप्रिय हो रहा है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment