Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
19 Feb 2010 08:26:51 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

अमेरिका ने बांग्लादेश से की पेशकश


ढाका। अमेरिका ने बांग्लादेश से व्यापार एवं निवेश प्रारूप समझौता (टीआईएफए) तैयार करने के लिए एक वैकल्पिक मंच बनाने की पेशकश की है। इससे पहले बांग्लादेश ने इस समझौते के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी। अमेरिका के राजदूत जेम्स एफ. मोरियरटी ने गुरुवार को बताया कि जब तक टीआईएफए के प्रस्ताव के प्रति दिलचस्पी बनी रहेगी तब तक एक अमेरिका-बांग्लादेश आर्थिक और व्यापार सहयोग मंच बनाया जा सकता है। अमेरिका के टीआईएफए और भारत द्वारा प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) के प्रस्ताव का बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं। ढाका में अमेरिका के 19वें व्यापार प्रदर्शन के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी की मौजूदगी में मोरियरटी ने वैकल्पिक समझौते की बात रखी। मोरियरटी ने निर्यात, आयात, कृषि विकास और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों को रेखांकित करते हुए बांग्लादेश-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने की संभावना जाहिर की।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer