Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Jan 2010 09:32:19 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

अब्दुल मुतल्लब ने कोर्ट से कहा मैं निर्दोष &#


वाशिंगटन। क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट के ऊपर विमान में विस्फोट करने के प्रयास के आरोपी उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब ने शुक्रवार को संघीय अदालत में अपनी पहली पेशी के दौरान खुद को निर्दोष बताया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिशिगन के पूर्वी जिले की जिला अदालत में एक बहुत संक्षिप्त सुनवाई में अब्दुल मुतल्लब ने कहा कि वह अपने खिलाफ लगे आरोपों को समझता है। नाइजीरिया के 23 वर्षीय अब्दुल मुतल्लब पर जनसंहार के हथियार का उपयोग करने सहित छह आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। यदि 25 दिसम्बर के षड्यंत्र के लिए अब्दुल मुतल्लब को दोषी करार दिया गया तो उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। न्यायालय के मीडिया संपर्क अधिकारी रॉड हेनसन ने इसे आम जवाब बताया। अब्दुल मुतल्लब ने अदालत के समक्ष अपना नाम और शैक्षिक योग्यता बताई। उसने स्वीकार किया कि वह अभी भी दर्द निवारक दवाएं ले रहा है। विस्फोट के प्रयास में जलने से घायल होने के बाद अब्दुल मुतल्लब का इलाज किया गया था। सुनवाई की कोई अगली तिथि तय नहीं की गई। अब्दुल मुतल्लब अपने निर्दोष होने की याचिका को वापस भी ले सकता, इससे उसे कम सजा होगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer