पुलवामा। सेना और आतंकवादियों के बीच बीते 13 अप्रैल को हुई मुठभेड के दौरान सोफिया में मौजूद जिस महिला आतंकी जाहिदा से आतंकियों को निर्देश मिल रहे थे उस महिला आतंकी को भी सेना ने मार गिराया। सेना ने जाहिदा के साथ एक और महिला को जख्मी हालत में गिरफ्तार किया था। इनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए है। गौरतलब हैं कि जम्मू के डोडा में जैश ए मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए थे। इन आतंकियों को एक महिला आंतकी से निर्देश मिल रहे थे। सेना ने सर्च आपरेशन में जाहिदा नाम की महिला आंतकी को मार गिराया। सेना प्रमुख दीपक कपूर ने इस बात के संकेत पहले ही दिये थे कि आंतक के लिए घाटी में महिलाओं की खेप तैयार की जा रही है। यह चौकाने वाली बात सामने आयी है कि अब तक आंतकियों को दिशा निर्देश देने वाली कोई महिला आंतकी है। पुलवामा में हुई मुठभेड यह साफ जाहिर है कि जाहिदा के इरादे बेहद ही संगीन थे। सेना प्रमुख ने बताया कि चुनाव का वक्त करीब है अगामी 23 अप्रैल को वोट पडेंगे इसको देखते हुए सेना की चौकसी बढा दी गई लेकिन महिला आंतकवादी के खुलासे के बाद सेना की चुनौती और बढी है।