ढेकनाल। उड़ीसा के ढेकनाल जिले के एक आगनवाड़ी केंद्र में तीन वर्षीय एक दलित बच्चे की कथित निर्मम पिटायी का मामला सामने आया है।
सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर उदपारा प्रखंड के बेलपारा गांव के रहने वाले लिकुन की आंगनवाड़ी कर्मी धरित्री स्वैन ने कथित तौर पर निर्ममतापूर्वक पिटाई की। वह प्री स्कूल बच्चों को पढ़ाती है।
मोटंग पुलिस चौकी के सह उप निरीक्षक प्रभारी गोपीनाथ बालिर सिंह ने कहा कि इस संबंध में आंगनवाड़ी कर्मी (महिला) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||