सेंसेक्स में 31 अंकों की गिरावट

Last Updated 15 Jan 2010 04:21:25 PM IST


मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.57 अंकों की गिरावट के साथ 17,554.30 पर और निफ्टी 7.70 अंकों की गिरावट के साथ 5252.20 पर बंद हुआ। इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 19.44 अंकों की बढ़त के साथ 17,604.31 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' बिनी किसी बढ़त या गिरावट के साथ 5,259.90 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि बढ़त का रुख देखा गया। मिडकैप 20.76 अंक चढ़कर 7,050.41 पर और स्मॉलकैप 35.59 अंक चढ़कर 8970.46 पर बंद हुआ।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment