गैरजरूरी वस्तुएं बेच रही हैं लिंडसे

Last Updated 06 Feb 2010 05:09:22 PM IST


हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपनी गैरजरूरी वस्तुएं बेच रही हैं। सूत्रों के मुताबिक लोहान लोगों की मदद के लिए अपने घर की अनावश्यक चीजों को बेच रही हैं। लिंडसे की मां कहती हैं कि इनमें से कुछ चीजें हमारी वेबसाइट 'लोहान हाउस डॉट कॉम' के जरिए खरीदी जा सकेंगी। अपनी महिला मित्र सामंथा रॉनसन से बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच लोहान पुरानी चीजों से जुड़ी न रहकर नया जीवन शुरू करना चाहती हैं। तेईस वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि उनके पास बहुत अधिक सामान है और वह उसे कम करना चाहती हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment