दिलकश अदाकारा रीज विदरस्पून को भले ही हॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस माना जाता हो, लेकिन इससे उन्हें बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। उनको लगता है कि औरत होना कई बार मुश्किल होता है।
ऑनलाइन मैगजीन डेली मेल की मानें तो एक्टर जेक गाइलेनहॉल के साथ रिश्ता टूटने के बाद विदरस्पून ने यह कुबूल किया है कि औरत होना कभी-कभी बहुत मुश्किल होता है।
वह कहती हैं औरत होना मुश्किल है। आपसे परिपूर्ण होने की उम्मीद की जाती है। तीन लड़कियों से मेरी दोस्ती है और वह मेरे लिए कुछ भी कर सकती हैं।
लेकिन जिंदगी के 39 बसंत देख चुकी विदरस्पून इसके बावजूद कहती हैं कि ’मैं अब भी एक लड़की हूं और मर्दों से मेरा दिल भरा नहीं है।’