
|
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को देर रात बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे रंजन द्विवेदी व अरूण कुमार की तैनाती करते हुए सरकार ने 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। गोरखपुर व इलाहाबाद परिक्षेत्र में नये पुलिस महानिरीक्षक की तैनाती की गयी है जबकि 30 जिलों में नये पुलिस प्रमुख (डीआईजी/एसएसपी/एसपी) नियुक्त किये गये हैं। तबादले से गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, प्रतापगढ़, वाराणसी, आगरा व मेरठ जिले प्रभावित हुए हैं।
एक माह पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति पाये कई अधिकारियों को भी जिले की कप्तानी सौंपी गयी है। उधर, बृहस्पतिवार को डीपीसी के बाद प्रोन्नति पाये विजय सिंह मुख्यमंत्री के सचिव के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना भी होंगे। गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को डीआईजी से प्रोन्नति पाये चन्द्रप्रकाश को इलाहाबाद परिक्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है। वहां तैनात रहे सूर्यकुमार शुक्ला गोरखपुर के आईजी होंगे। गोरखपुर के आईजी रामदेव को आईजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आये आईजी रंजन द्विवेदी को आईजी विशेष प्रकोष्ठ व अरूण कुमार को आईजी पीएसी मध्य जोन लखनऊ बनाया गया है। डीआईजी सतर्कता अधिष्ठान डी.के. ठाकुर को डीआईजी/एसएसपी वाराणसी, डीआईजी गाजियाबाद अखिल कुमार को डीआईजी/एसएसपी मेरठ, डीआईजी बरेली दीपेश जुनेजा को डीआईजी आगरा, डीआईजी मेरठ एम.के. वशाल को डीआईजी बरेली, डीआईजी पीएसी बरेली सेक्टर बृजभूषण को डीआईजी इलाहाबाद, एसपी पीलीभीत प्रकाश डी को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और डीआईजी अलीगढ़ असीम अरूण को डीआईजी/एससपी गोरखपुर बनाया गया है। एसएसपी फिरोजाबाद रघुवीर लाल को एसएसपी गाजियाबाद व 32वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक विजय प्रकाश को एसएसपी अलीगढ़ बनाया गया है। बृहस्पतिवार को डीपीसी के बाद प्रोन्नति पाये आईपीएस अधिकारियों में से विजय सिंह मुख्यमंत्री के सचिव के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना भी होंगे। विपिन कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एडीजी बनाया गया है। डीआईजी आगरा आदित्य मिश्र आगरा के ही आईजी बने हैं। अरविन्द कुमार उपाध्याय को आईजी वाराणसी पीएसी सेक्टर, राम सिंह को आईजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के पद पर तैनाती दी गयी है। इसी तरह पी.वी.रामाशास्त्री आईजी हूडको दिल्ली होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक से प्रोन्नति देकर पुलिस अधीक्षक बनाये गये उदय प्रताप को पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से अशोक कुमार शुक्ला को पुलिस अधीक्षक उन्नाव, हरदोई से गोविन्द अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा से अशोक कुमार राघव को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सन्तकबीरनगर से वी.के.शेखर को एसपी बलिया, पीएसी मुख्यालय से वसीम अहमद को एसपी ललितपुर, सुलतानपुर से अजय मोहन शर्मा को पुलिस अधीक्षक मऊ, बाराबंकी से रामपाल को एसपी चन्दौली, फैजाबाद से ज्ञानेश्वर तिवारी को एसपी सन्त रविदासनगर, डीजीपी मुख्यालय से ओंकार सिंह को पुलिस अधीक्षक कांशीरामनगर व कानपुर नगर से डी.के.चौधरी को पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया गया है।
राज्यपाल के परिसहाय रहे भगवान स्वरूप को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रमित शर्मा को एसपी रामपुर, 27 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक नवनीत कुमार राणा को एसपी बाराबंकी, एसपी सिद्वार्थनगर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को एसपी बांदा, एसपी ज्योतिबाफूलेनगर प्रशान्त कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थनगर, एसपी महोबा श्रीमती मंजिल सैनी को एसपी ज्योतिबाफूलेनगर व 41वीं पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक मोदक राजेश डी.राव को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक मऊ वीर बहादुर सिंह को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, एसपी रेलवे आगरा एस.के. भगत को पुलिस अधीक्षक गोण्डा, पुलिस अधीक्षक ललितपुर महेश कुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ व एसएसपी बदायूं तरूण गाबा को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है।