गेट्स की यात्रा भारत-अमेरिका रिश्तों को कर

Last Updated 21 Jan 2010 11:47:58 AM IST


वाशिंगटन। दक्षिण एशियाई मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रिश्तों के मजबूत होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पिछले साल अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने के बाद से आ॓बामा प्रशासन के किसी वरिष्ठ सदस्य की यह पहली भारत यात्रा है। वाशिंगटन आधारित एक थिंक टैंक के एशियाई अध्ययन केंद्र में दक्षिण एशियाई मामलों की वरिष्ठ रिसर्च फेलो लीजा कर्टिस ने बताया, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पिछले साल वाशिंगटन की सफल यात्रा करने के बाद गेट्स की भारत यात्रा अमेरिका-भारत संबंधों की गति को कायम रखेगी। इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक आ॓बामा के इस साल गर्मियों के मौसम में भारत की यात्रा पर जाने का मार्ग तैयार करेगा। उन्होंने बताया, ऐसे में जब तालिबान ने काबुल पर हमला किया है, तब गेट्स ने भारत की एक अहम यात्रा की है। भारत दक्षिण एशिया की एक शक्ति है। दक्षिण एशिया में स्थिरता लाने और विश्व सुरक्षा को जोखिम में डालने वाली आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने की दृष्टि से भारत की भागीदारी महत्वपूर्ण है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment