बदलते मौसम में हो सकती है दर्द की शिकायत

Last Updated 16 Feb 2010 04:00:26 PM IST


सर्दी का मौसम धीरे-धीरे रुख्सत हो रहा है और गर्मी का आगाज हो गया है। ऐसे में बदलता मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में शरीर में दर्द शुरू हो जाता है। इसमें सबसे ज्यादा सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है, जो बाद में आर्थराइटिस में बदल जाती है। इस मौसम में आर्थराइटिस के साथ शारीरिक गतिविधियों का प्रभावित होना भी शामिल है। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में आम तौर पर सिर दर्द, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द की शिकायतें बढ़ जाती हैं। दर्द के साथ जकड़न भी बनी रहती है। बुजुर्गों के हाथ-पांव की गतिविधियां जहां सामान्य से कम हो जाती हैं। वहीं युवा और बच्चे भी मौसम के इस बदलाव से प्रभावित होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के दर्द की वजह मेट्रो शहरों में बढ़ता प्रदूषण है, जो आम लोगों के शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है। बाद में यह आर्थराइटिस में बदल जाता है। हाथ, पांव, रीढ़, घुटने समेत शरीर का वजन सहने वाले हिस्से आर्थराइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसके तहत जोड़ों के बीच कुशन का काम करने वाले और शारीरिक गतिविधियों में सहायक कार्टिलेज को नुकसान पहुंचता है। साथ ही जोड़ों में दर्द भी बढ़ता है। इसके अलावा कई बार दूसरी शारीरिक गड़बड़ियों जैसे डायबिटीज, सोरायसिस, हार्मोन असंतुलन, मोटापा, सर्जरी, अचानक लगे सदमे से भी शरीर दर्द की शिकायत बढ़ती है। इसके अलावा बढ़ती सूरज की गर्मी भी दर्द की एक वजह बनती है। डॉक्टरों का मानना है कि बदलते मौसम में सबसे अच्छा इलाज बचाव ही है। इस मौसम में ठंडी और गर्म चीजें एक साथ खाने से बचना चाहिए। सुबह और शाम की सर्दी से अपने आप को बचाएं। प्रदूषित माहौल से बचें, जो एलर्जी की वजह बनता है। साथ ही खान-पान पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना चाहिए। रोजाना पौष्टिक, सही डाइट और समय पर खाना खाएं। नियमित व्यायाम और योग के जरिए इस समस्या को दूर रखा जा सकता है। इस तरह आप इस मौसम के प्रभाव से काफी हद तक खुद को बचा सकेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment