नयी दिल्ली। गोरखधाम एक्सप्रेस में एक शख्स का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 45 साल है और ठंड के कारण इसकी मौत हुई है। घटना के समय गोरखधाम एक्सप्रेस दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 12 पर खड़ी थी और गोरखपुर जाने वाली थी।
फिलहाल इस शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||