नयी दिल्ली। सरकार विमानन कंपनी एयर इंडिया में 800 करोड़ रुपए इक्विटी निवेश के प्रस्ताव पर आज गुरुवार को विचार कर सकती है। हालांकि सरकार चाहती है कि कंपनी लाभ में आने के लिए ’असाधारण’ कदम उठाए।
सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार होने वाली बैठक में एयर इंडिया में नयी शेयर पूंजी डालने का प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। इस मामले पर एक कैबिनेट नोट नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी किया जा चुका है।
मंत्रिमंडल द्वारा कुछ विमानन ढांचागत परियोजनाओं पर भी विचार किए जाने की संभावना है। यद्यपि मंत्रियों के समूह ने एयर इंडिया में 800 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी, लेकिन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह द्वारा अन्य।,200 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश की दूसरी खेप पर अंतिम निर्णय नहीं किया गया।