मनीला। उत्तरी फिलीपींस में एक पिक-अप वैन के यात्री बस से टकरा जाने से तीन भारतीयों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मनीला से 300 किलोमीटर उत्तर में इसाबेला प्रांत के इलागन शहर में गुरुवार देर रात राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर रॉर्बटो डेमियन ने बताया कि तीनों भारतीयों की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कुमार संदीप, जोगिंदर सिंह और संगीता शर्मा के तौर पर की गई है।
डेमियन ने बताया कि पुलिस अधिकारी दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||