Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 23 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
20 Jan 2010 05:54:29 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मैंडर होंगे हॉकी इंडिया के चुनाव में निर्व


नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के उपाध्यक्ष एंटोनियो वोन ओंदारजा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष जीएस मैंडर को आधिकारिक तौर पर सात फरवरी को होने वाले हॉकी इंडिया (एचआई) के चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए जाने की पुष्टि कर दी है। भारत सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एसके मेंडिरत्ता द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से जुड़े होने के कारण मैंडर की उपस्थिति पर सवाल खड़े किए जाने के बाद एफआईएच ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया था। मेंडिरत्ता ने कहा था कि एचआई के चुनाव में उसके किसी अधिकारी या फिर आईओए से जुड़े किसी अधिकारी की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे चुनाव के परिणाम प्रभावित होने का खतरा है। खेल मंत्रालय ने किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को यह जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया था। ओंदारजा इन चुनावों में एफआईएच के पर्यवेक्षक की भूमिका अदा करेंगे। ओंदारजा ने बुधवार को कहा कि मेंडिरत्ता के साथ हुई मुलाकात के बाद मैंडर इस काम में अपना सहयोग देने के लिए तैयार हो गए हैं। ओंदारजा ने कहा कि सात फरवरी को होने वाले चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नामांकन हासिल किए जाने लगे हैं। उनके मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से जुड़ी जानकारी सभी संबंद्ध राज्य संघों को दे दी गई है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer