मुंबई में बावर्ची की हत्या

Last Updated 16 Feb 2010 09:44:55 AM IST


मुंबई। मुंबई के सांताक्रूज में एक होटल के बावर्ची की कुछ लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सांताक्रूज के वकोला इलाके में ग्रेंड हयात होटल के बावर्ची की कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का नाम इरफान बताया जा रहा है। इरफान के परिवार वाले उसकी हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बता रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध वस्तुओं के आधार पर पुलिस इरफान की हत्या अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment