हिल्टन हेड (अमेरिका)। भारत के जीव मिल्खा सिंह यहां वेरीजोन हेरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में लेवल पार का स्कोर बनाने के बाद संयुक्त 26वें स्थान पर खिसक गये।
कल तक संयुक्त 21वें स्थान पर चल रहे जीव का तीन दौर के बाद कुल दो अंडर 211 का स्कोर हो गया है और वह 14 अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर हैं।
ब्रायन गे ने टूर्नामेंट में अपनी बढ़त कायम रखी है। उन्होंने आज 67 के स्कोर से कुल 13 अंडर 200 के स्कोर के साथ टिम विल्किनसन 65 पर तीन शाट की बढ़त बना रखी है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||