![]() |
नयी दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन घना कोहरा नहीं रहने के कारण आज दूसरे दिन भी सामान्य रहा।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, सभी विमान निर्धारित समय से आवागमन कर रहे हैं क्योंकि कल रात से यहां कोहरा नहीं है और रात तथा आज सुबह रनवे की दृश्यता 2000 मीटर से अधिक बनी रही।
हालांकि दृश्यता सुबह सात बजे के बाद कुछ समय के लिए कोहरे के कारण कम हो गयी लेकिन इससे विमानों के परिचालन में कोई बाधा नहीं आयी।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||