Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
19 Feb 2010 07:30:20 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

भारत की जीत में चमकीं झुलन और सुल्ताना

बेंगलुरू। कप्तान झुलन गोस्वामी (16/3) और गौहर सुल्ताना (28/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत भारत की महिला क्रिकेट टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 35 रन से पराजित कर दिया। 200 रनों के साधारण दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 45 ओवरों में 161 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। भारत के लिए रुमेली धर ने दो और अमिता शर्मा ने एक सफलता हासिल की। मौजूदा ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के लिए रेनफोर्ड ब्रेंट ने 64 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकीं। ब्रेंट के अलावा लाइडिया ग्रीनवे ने 35, केरोलिन एटकिंस ने 21 और कप्तान चार्लोट एडवडर्स ने 20 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकीं। इससे पहले, मिताली राज (62) और प्रियंका रॉय (नाबाद 69) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम ने 63 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन मिताली और रॉय ने पांचवें विकेट के लिए 100 रन जोड़कर उसे मुश्किल से निकालने का काम किया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर काबिज मिताली ने अपनी 116 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके लगाए जबकि रॉय ने 98 गेंदों की तेज पारी में छह चौके जड़े। अमिता शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं। त्रिशुर कामिनी ने भी 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया लेकिन अनाघा देशपांडे (14), अंजुम चोपड़ा (2) और रूमेली (0) ने निराश किया। भारत के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer