Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
13 Feb 2010 06:39:16 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कश्मीर मुद्दे पर होनी चाहिए बातचीत: शरीफ


इस्लामाबाद। पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने आज कहा कि 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच होने वाली वार्ता के दौरान कश्मीर मुद्दे और नदी जल बंटवारे पर मतभेदों के बारे में निश्चित तौर पर चर्चा होनी चाहिए। शरीफ ने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का समाधान जरूरी है। पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में मीडिया से बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि ’कश्मीर विवाद और नदी जल बंटवारे को लेकर मतभेदों’ पर निश्चित तौर पर बातचीत के दौरान चर्चा होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में शरीफ ने कहा कि क्षेत्र में शांति कश्मीर मुद्दे के समाधान पर निर्भर करती है। पाकिस्तान ने कल भारत के विदेश सचिव स्तर की वार्ता के प्रस्ताव पर अपनी रजामंदी दे दी थी और कहा कि विदेश सचिव सलमान बशीर 25 फरवरी को वार्ता के लिए नयी दिल्ली जाएंगे। सरकार ने रूकी हुई समग्र वार्ता की बहाली के जरिए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए भारत पर दबाव बनाने का फैसला किया है। शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सरकार की कश्मीर नीति नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ के कश्मीर जनता की इच्छा के अनुरूप होनी चाहिए। इस बीच, भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और आगामी वार्ता और द्विपक्षीय संबंधों के बारे में उन्हें जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जरदारी ने कहा कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता सार्थक और परिणामोन्मुखी होनी चाहिए।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer