विवादों में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के हीरो शाहरुख खान भारी सुरक्षा के बीच दुबई रवाना हो गए।
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के समर्थन में दिए अपने बयान पर शिवसेना का भारी विरोध झेल रहे शाहरुख की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ का दुबई में प्रीमियर होना है। दुबई जाने के लिए शाहरुख की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। देर रात शाहरुख अपनी गाड़ी से मुंबई हवाई अड्डे के लिए निकले, जहां से वह दुबई के लिए रवाना हुए। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||