Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
19 Feb 2010 12:50:13 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

नेसिल को 800 करोड़ रुपये के इक्विटी समर्थन को ì

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को नेशनल एविएशन कम्पनी आफ इंडिया लिमिटेड (नेसिल) को 800 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह ने इस इक्विटी समर्थन को पहले ही स्वीकृति दे दी थी। नेसिल इस समय गंभीर वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है जो उसकी महंगी पैतृक सम्पत्तियों, राजस्व के कमजोर पड़ते स्रोत और उच्च मूल्य ढांचे के कारण उसकी जिम्मेदारियां बढती जा रही हैं। सरकार के निर्देशों पर नेसिल ने पुनर्जीवन की बहुअयामी योजना शुरू की है- * जनशक्ति को पूर्ण युक्तिसंगत बनान और उत्पादकता को प्रोत्साहन आधारित बनाना * इंडियन एयरलाइन्स और एयर इंडिया की समन्वय प्रक्रिया को पूरा करना * तकनीकी और संचालन मामलों पर आधारित सभी समझौतों की समीक्षा * पट्टों पर लिये गए विमानों की यथाशीघ्र वापसी * बेकार के खर्चो को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमान पर कर्मचारियों की फिर से नियुक्ति * विदेशों में उन सभी कार्यालयों को बंद करना जहां नेसिल की सेवाएं संचालित नहीं होती नेसिल द्वारा अपनाए गए वित्तीय पुनर्गठन और सुधार के अन्य उपायों के बाद मंत्रियों के समूह ने वित्त वर्ष 2009-2010 के लिए कम्पनी की 1911 करोड़ रुपये की बचत और मूल्य कम करने की योजना को स्वीकार कर लिया है। नेसिल ने वित्त वर्ष 2009-10 की पहली छमाही के दौरान अपने संचालन और वित्तीय मानदंडों में पिछले वित्त वर्ष 2008-09 की तुलना में सुधार प्रदर्शित किया है। जहां तक वित्तीय निष्पादन का संबंध है नेसिल की संचालन हानि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2638 करोड़ रुपये की तुलना में 2029 करोड़ रुपये रही जो करीब 23 प्रतिशत कम है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer