नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के प्रमुख रणजीत भाटिया ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1974 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी भाटिया ने विक्रम श्रीवास्तव से पदभार ग्रहण किया। श्रीवास्तव अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)का नेतृत्व करेंगे।
भाटिया उत्तर प्रदेश पुलिस, केंद्रीय जांच ब्यूरो, कैबिनेट सचिवालय और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सेवाएं दे चुके हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||