भुवनेश्वर। उड़ीसा में लोगों को ठिठुरन से राहत मिलती नहीं दिख रही है। राज्य के कंधमाल जिले के फुलबानी शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, "राज्य का सबसे ठंडा स्थान कंधमाल जिले का फुलबानी शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।"
सोमवार को फुलबानी शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारी के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन इसी प्रकार शीतलहर जारी रहेंगे। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||