सचिन करेंगे पानी बचाने की अपील

Last Updated 19 Feb 2010 02:54:42 AM IST


मुंबई। भयानक जल संकट से जूझ रही मुंबई में वृहन मुंबई नगर निगम इस शनिवार यहां ’पानी बचाआ॓’ मुहिम की आधिकारिक शुरुआत करेगा जिसमें सचिन तेंदुलकर भी पानी बचाने की अपील करते नजर आएंगे। वृहन मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि मुहिम में सचिन को जोड़कर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विज्ञापन जाहिर होने के बाद यह टीवी पर दिखाई देगा। सचिन पर बीते महीने 30 सेकंड की एक फिल्म बनाई गई थी जिसमें वह वृहन मुंबई नगर निगम की आ॓र से लोगों से पानी बचाने के लिए कह रहे हैं। यह फिल्म हिंदी और मराठी भाषाओं में है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment