कोड़ा की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी

Last Updated 03 Feb 2010 02:05:09 PM IST


रांची। विशेष सतर्कता अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि आज 15 फरवरी तक बढ़ा दी। कोड़ा और सिंह न्यायाधीश बिनोय कांत खान की अदालत में हाजिर नहीं हो सके। उनके वकील ने अदालत से और वक्त मांगने के लिये अर्जी दाखिल की है। अदालत ने सतर्कता ब्यूरो द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए कोड़ा और सिंह से पेश होने को कहा था। गत 30 नवम्बर को गिरफ्तार किये गए कोड़ा और सिंह तभी से न्यायिक हिरासत में हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment