नयी दिल्ली। तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के मामले में बनाई जा रही कमेटी का गठन कर दिया गया। इस कमेटी की अध्यक्षता पूर्व जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा करेंगे और इस कमेटी में पांच सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
तेलंगाना पर बनी इस कमेटी की घोषणा गृह मंत्रालय ने की। यह विशेष कमेटी अलग राज्य बनाने के सभी पहलुओं पर विचार करेगी। इसके लिए कमेटी के सदस्य सभी पक्षों से बात कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। कमेटी को तय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।
कमेटी के अध्यक्ष बीएन कृष्णा समेत वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर रणवीर सिंह, प्रोफेसर अबू सालेह, डॉक्टर रविंद्र कौर और पूर्व गृह सचिव विनोद दुग्गल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।