तेहरान। ईरान में विपक्षी दल के नेता और पूर्व उप विदेश मंत्री मोहसेन अमीनजादेह को राष्ट्रपति चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शनों में संलिप्त रहने के आरोप में छह वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने विपक्षी दलों की वेबसाइट के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के खिलाफ चुनाव बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में संलिप्त रहने के आरोप में मोहसेन को जेल भेजा गया।
देश में गत वर्ष जून में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मोहसेन ने 'ग्रीन मूवमेंट' आंदोलन के नेता मीर हुसैन मोसावी का समर्थन किया था। मोहसेन राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के कट्टर विरोधी के रूप में जाने जाते हैं।
वेबसाइट के अनुसार विपक्षी गुटों से जुड़े नौ पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया है। गत जून से अब तक देश में 55 पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||