Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2010 02:16:27 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

नागार्जुन को 583 करोड़ के पांच अनुबंध


हैदराबाद। निर्माण क्षेत्र की कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को 583 करोड़ रुपए के पांच बडे़ अनुबंध हासिल हुए हैं। कंपनी को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चाकदाह नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने के वास्ते कोलकाता जनस्वास्थ्य इंजीनियरिंग निदेशालय की ओर से 238 रुपए का ठेका मिला है। यह अनुबंध 15 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है। कंपनी ने दूसरा अनुबंध उडीसा के संबलपुर जिले में महानदी कोल फील्डस लिमिटेड से हासिल किया है जिसके तहत कंपनी को यहां खनन (उत्खनन) भराव और इनसे जुडे अन्य कामों के लिए 124 करोड़ का ठेका मिला है। कंपनी को यह काम 36 महीने के अदंर पूरा करना है। तीसरा ठेका कंपनी को श्रीलंका के नेशनल वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड से मिला है। कुल 85 करोड रुपए के इस ठेके के तहत कंपनी को महारा और ब्लाइगामा में जलआपूर्ति परियोजना 20 महीने के अंदर तैयार करके देनी है। चौथा ठेका नागपुर के मलिन बस्ती में पुनर्वास परियोजना से जुडा है। इसमें कंपनी को 78 करोड़ रुपए की लागत से आवासीय इकाइयां और इससे जुडी अन्य सभी जनसुविधाओं का काम 18 महीने के अंदर पूरा करना है। पांचवा ठेका कंपनी ने बेंगलूर में एक आवासीय परियोजना के लिए हासिल किया है। इसके तहत कंपनी को बेंगलूर के मल्लांसद्रा में श्रीराम सुरभि के नाम से बनाए जा रहे आवासीय फ्लैट तैयार करने हैं। कंपनी को 85 करोड़ रुपए का यह ठेका एसपीएल रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मिला है।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer