![]() |
नयी दिल्ली। खान मंत्रालय ने आज कहा कि नवंबर, 2009 में खनिज उत्पादन इससे पूर्व वर्ष की इसी अवधि के उत्पादन के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बढ़ गया।
मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, नवंबर, 2009 में खनिज उत्पादन इससे पूर्व वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.94 प्रतिशत बढ़ गया।
हालांकि, नवंबर, 2008 में खनिज उत्पादन के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए। लेकिन मूल्य के संदर्भ में खनिज उत्पादन ( परमाणु एवं मामूली खनिजों को छोड़कर) नवंबर, 2009 के दौरान 8,946 करोड़ रुपए का रहा।
|
||||||||||||||||||||||||||||||||