Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Feb 2010 02:20:27 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

‘एक अच्छा ज्योतिषी होना एक चिकित्सक होने जै


नयी दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। खासकर युवा वर्ग इसके प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं। कुछ लोग ज्योतिषी को चिकित्सक का दर्जा भी देते हैं और उन पर काफी भरोसा करते हैं। हाल ही में नयी दिल्ली में आयोजित 'नक्षत्र मेला 2010' में इस बात का संकेत मिला कि अब भी देश में ज्योतिष पर भरोसा किया जाता है और इसमें प्रतिदिन करीब 1.5 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इस व्यापार में दिल्ली का विशेष योगदान है। 'नक्षत्र मेला 2010' में ज्योतिष संबंधी पुस्तकें खरीदने पहुंचे युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित अरोड़ा ने कहा कि मैं कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले या नया निर्णय लेने से पहले ज्योतिषियों की सलाह लेता हूं। मैं ज्योतिष में विश्वास करता हूं क्योंकि यह एक विज्ञान है। दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र पारस गोस्वामी कहते हैं कि यदि किसी ज्योतिषी का अनुमान सही निकलता है तो आप नक्षत्रों में अपने विश्वास की ताकत को महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष की तुलना विज्ञान से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे ज्योतिषी के पास जाना एक चिकित्सक के पास जाने की तरह है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी के 'शिव शक्ति भृगु दरबार मंदिर' के ज्योतिषी किशन लाल जोशी कहते हैं कि वैदिक ज्योतिष, चिकित्सा विज्ञान की तरह है। जोशी के मुताबिक ज्योतिष आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का पूरक है। इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइजेशन ने एक नक्षत्र-शोध केंद्र फ्यूचर प्वाइंट के साथ मिलकर प्रगति मैदान में नक्षत्र 2010 का आयोजन किया था।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer