चेन्नई। तमिल फिल्म 'एंधिरन' में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ काम करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत कहते हैं कि यह फिल्म जुलाई या अगस्त में प्रदर्शित हो सकती है।
रजनीकांत अपनी दूसरी बेटी सौंदर्या की उद्योगपति अश्विन रामकुमार से सगाई के समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री के. करुणानिधि को इस समारोह में पहुंचने के लिए धन्यवाद देने गुरुवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे।
उन्होंने 'एंधिरन' को हिंदुस्तान में बनने वाली एक बेशकीमती फिल्म बताया। यह फिल्म 125 करोड़ डॉलर के बजट में बनी है।
'एंधिरन' का निर्देशन शंकर ने किया है और रजनीकांत के मुताबिक फिल्म का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रख्यात संगीतकार ए. आर. रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है।