![]() |
दिल्ली। दिल्ली की शान मेट्रो पर अचानक आज ब्रेक लग गया है। द्वारिका से राजीव चौक के बीच मेट्रो सेवा बाधित हो गयी है। इससे सैकड़ो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार विद्युत आपूर्ति में बाधा आने के कारण करीब डेढ़ घंटे से द्वारिका से राजीव चौक वाले रुट पर मेट्रो की आवाजाही बंद है। यही रुट आगे नोएडा और आनंद विहार तक जाता है। मार्ग में बाधा आने के कारण नोएडा और आनंद बिहार से आने वाली मेट्रो ट्रेनों को यमुना बैंक पर ही रोक दिया गया है।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||