टेस्ट रैंकिंग में सहवाग अव्वल
Last Updated 19 Feb 2010 08:48:48 PM IST
|
नयी दिल्ली। टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग नंबर वन पर पहुंच गए हैं। कोलकाता टेस्ट में सहवाग के शानदार शतक ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। खास बात यह रही है कि सहवाग ने अपने जोड़ीदार और दिल्ली के साथी गौतम गंभीर को पीछे किया है। गंभीर अब टेस्ट रैंकिंग में पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि दो मैच की सीरीज में 490 रन बनाने वाले हाशिम अमला दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वीरु पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बने हैं।
Tweet |