कुन्डूज (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार रविवार को जर्मन सेनाओं और नाटो सदस्य दल के हमले में उत्तरी कुन्डूज प्रांत में एक अफगानी नागरिक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सेनाओं ने एक कार पर गोलियां चलाई जिसमें दो लोग सवार थे।
दूसरी ओर जर्मन सेनाओं के अनुसार नाटो दल ने संदिग्ध कार पर गोलियां चलाईं जिससे उसमें सवार एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद कार नहीं रोके जाने के बाद गोलियां चलाई गई। जर्मन तथा नाटो सेनाओं ने मारे गए व्यक्ति की राष्ट्रीयता बताने से इनकार किया है।