Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
18 Feb 2010 10:08:59 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

युवक बंद कमरे में चला रहा है गोलियां


लखनऊ। लखनऊ में अथक प्रयासों के बावजूद सशस्त्र पुलिस बल कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी एक विक्षिप्त युवक जिसने अपने आप को कमरे में बंद कर रखा है, उसे बाहर निकालने में विफल रहा। इस बीच युवक ने पुलिस पर कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। घटना लखनऊ के बाहरी इलाके बक्शी का तालाब की है, जहां 27 वर्षीय शमीम उर्फ राजू ने बुधवार देर रात खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कहने से इंकार करने पर पिता शब्बीर अहमद ने पुलिस को बुलाया। थाने से कुछ सिपाही जैसे ही दरवाजा खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे वैसे ही पिता की दुनाली बंदूक लेकर अंदर घुसे शमीम ने दो राउंड गोलियां चला दीं। अंदर से गोलियां चलने से सिपाहियों ने आला अधिकारियों को हालात की जानकारी दी। बक्शी का तालाब थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया शमीम ने फिर से अंदर से कई राउंड गोलियां चला दीं, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सुबह सात बजे से लेकर शाम के आठ बजे तक पुलिस शमीम को बाहर निकालने में कामयाब नहीं रही है। पुलिस का ऑपरेशन जारी है। लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (देहात)अशोक प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि हम लोग युवक को बिना कोई नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि हमारे ऑपरेशन में उसे किसी भी तरह की चोट न आए।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer