बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे तुलसीपुर में छापा मार कर नेपाल में बनी शराब की 70 बोतल बरामद की गयी है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज यहां कहा कि नेपाली शराब बेचने वालों के ठिकानों पर कल रात छापा मारा गया।गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आज जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग के सूत्रों का कहना है कि तस्कर नेपाली शराब को पेटियों में भर कर कच्चे रास्ते से भारत ले आते हैं और उसे बेचते हैं। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||