Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
10 Jan 2010 06:34:59 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ट्रक और टाटा सूमो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के बेवर थाना प्रभारी आरपी सिंह ने रविवार को बताया कि हादसा कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीगंज के पास शनिवार रात को हुआ। सिंह ने कहा कि दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक टाटा सूमो सवार लोग एटा जिले से गोद भराई के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कन्नौज जा रहे थे।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer