Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Feb 2010 12:12:38 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

दूल्हा पर बनी फिल्म 'तो बात पक्की'


नई दिल्ली। बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न अभिनेत्री तब्बू तीन साल के अंतराल के बाद एक मध्यवर्गीय परिवार की लड़की के लिए सही दूल्हा खोजने की जद्दोजहद दिखाने वाली कॉमेडी फिल्म 'तो बात पक्की' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। प्रख्यात मराठी फिल्मकार केदार शिंदे के निर्देशन में बनी यह पहली हिंदी फिल्म होगी। शरमन जोशी, युविका चौधरी और वत्सल सेठ जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अभिनय किया है। रमेश एस. तौरानी ने फिल्म का निर्माण किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री तब्बू अंतिम बार साल 2007 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'ओम शांति ओम' में नजर आई थीं। तब्बू कहती हैं कि 'तो बात पक्की' में उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिलेगा। शरमन फिल्म में तब्बू के साथ काम करने के प्रति थोड़े घबराए हुए थे। शरमन ने कहा कि फिल्म 'तो बात पक्की' में तब्बू के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। वह एक शानदार अभिनेत्री हैं। अभिनेता ने कहा कि पहले उन्हें डर था कि वह तब्बू के साथ कैसे काम करेंगे लेकिन वह बहुत अच्छी और दोस्ताना हैं। 'तो बात पक्की' एक मध्यवर्गीय महिला राजेश्वरी (तब्बू) की कहानी है। राजेश्वरी अपनी छोटी बहन निशा की शादी एक अच्छे लड़के से करना चाहती है लेकिन वह शरमन और वत्सल के बीच दूल्हे का चुनाव करने में फंस जाती है और यहीं से फिल्म में कॉमेडी शुरू हो जाती है। यह फिल्म एक छोटे शहर पर आधारित है और राजेश्वरी ऐसी मध्यवर्गीय महिला का उदाहरण है जो उच्चवर्ग का हिस्सा बनना चाहती है। एक बैंक के कैशियर विनय (अयूब खान) से विवाहित और दो बच्चों की मां राजेश्वरी अपनी बहन का विवाह अपने ही सक्सेना समुदाय के योग्य लड़के से करना चाहती है। राजेश्वरी को इंजीनियरिंग का छात्र राहुल (शरमन) मिलता है वह उसे अपने घर में पेईंग गेस्ट रख लेती है लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी विवाह में कोई रुचि नहीं है तो वह अपनी बहन को राहुल के नजदीक लाने की योजना बनाती है। कम बजट में बनी फिल्म 'तो बात पक्की' शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer