लंदन। ’क्लाइमेटगेट’ ई-मेल स्कैंडल के केंद्र में रहे विवादित ब्रिटिश वैज्ञानिक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर हुई आलोचना के मद्देनजर आत्महत्या करने पर विचार किया था।
यूनिवर्सिटी आफ ईस्ट आंग्लिया में क्लाइमैटिक रिसर्च यूनिट (सीआरयू) के प्रमुख 57 वर्षीय प्रोफेसर फिल जोन्स ने कहा कि वह इस स्कैंडल के लिए तैयार नहीं थे।
जांच लंबित रहने तक पद से इस्तीफा देने वाले प्रोफेसर जोन्स ने कहा कि उनकी स्थिति डेविड केली जैसी थी। केली हथियार विशेषज्ञ थे जिनका शव ब्रिटेन के आक्सफोर्डशर वुड्स में पाया गया था। उनका शव तब बरामद किया गया था जब सद्दाम हुसैन के शस्त्रागार के बारे में सरकार की झूठी रिपोर्ट के स्रोत के रूप में उनका खुलासा हो गया था।
उन्होंने संडे टाइम्स से कहा, मैं महज एक वैज्ञानिक हूं। मुझे जनसंपर्क या संकट से निपटने का प्रशिक्षण नहीं मिला है। उन्होंने कहा, मैंने खुद को मार डालने की बात सोची थी। प्रोफेसर जोन्स ने कहा कि आत्महत्या का विचार उनके मन में कई बार आया। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||||