Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
सोमवार, 21 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
13 Jan 2010 09:59:13 AM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

कोलकाता में भीषण आग, 1 मरा


कोलकाता। कोलकाता के उत्तर पूर्व इलाके में स्थित उल्टाडांगा झुग्गी बस्ती में मंगलवार को भीषण आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की वजह से पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में रेल सेवा बाधित हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि झुग्गी बस्ती में लगी आग तेजी से फैलने लगी। आग की वजह से नजदीकी बिधाननगर रोड रेलवे स्टेशन को भी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें 15 फुट ऊपर तक देखी गईं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 35 गाड़ियों को लगाया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने कहा कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक युवक का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब 400 से 500 झुग्गी बस्तियां आग की भेंट चढ़ गईं। आग की वजह से उपनगरीय रेल सेवा उल्टाडांगा से दमदम रेलवे स्टेशन बीच करीब दो घंटे तक बाधित हो गई। इस दौरान बिजली आपूर्ति रोक दी गई। 12 जोड़ी ईएमयू रेलगाड़ियों रद्द कर दिया गया। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, किसी संभावित दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। इस इलाके में रेलवे ट्रैक को बड़ी संख्या में लोग पार करते हैं। अधिकारी ने कहा,हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer