Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
26 Jan 2010 03:00:10 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

गणतंत्र दिवस पर कोहरे ने 50 वर्ष का रिकार्ड तो


नयी दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे ने 26 जनवरी को गत 50 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। कोहरे की वजह से यातायात सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के मौसम विभाग के निदेशक राजेंद्र जेनामानी ने कहा, "मंगलवार को कोहरे ने रिकार्ड तोड़ दिया।" मंगलवार सुबह दृश्यता 75 मीटर से भी कम दर्ज की गई। राजेंद्र ने कहा, "सुबह 5.30 बजे से 11 बजे तक हवाई अड्डे पर दृश्यता 75 मीटर से कम दर्ज की गई। हमने पहले कभी इतना घना कोहरा नहीं देखा था।" मंगलवार को कोहरे की वजह से कम से कम 30 उड़ानें और 50 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ। उधर, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 6.30 बजे दृश्यता सीमा 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 30 उड़ानें प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि कुछ उड़ाने रद्द भी की गई है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम 50 रेलगाड़ियां देर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 14 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer