Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 7 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2010 08:55:55 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

भीलवाड़ा की प्यास बुझाने चली रेल


जयपुर। पेयजल समस्या से बुरी तरह त्रस्त राजस्थान के भीलवाड़ा शहर की प्यास बुझाने के लिए जल्दी ही चम्बल नदी का पानी मुहैया होगा। कोटा में चम्बल नदी से 14 लाख 40 हजार लीटर शुद्ध पानी 72 टैंकरों में भरकर एक विशेष रेल भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गई। इससे पहले खुद पेयजल संकट से गुजर रहे कोटा के लोगों ने चम्बल से अपने हिस्से का पानी दिए जाने को लेकर रेल को रोकने की कोशिश की। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में पानी वाली रेल के आज देर शाम तक भीलवाड़ा पहुंचने की संभावना है। उत्तर भारत में वस्त्र नगरी के नाम से पहचान रखने वाले मेवाड़ अंचल के भीलवाड़ा जिले में पानी की भारी किल्लत है। जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद जिला मुख्यालय पर सप्ताह में महज पांच दिन जलदाय विभाग की ओर से पानी आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा लोगों को अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए शहर में घूमने वाले निजी टैंकरों से महंगे दाम पर पानी लेना पड़ता है। राजस्थान में भीलवाड़ा एक मात्र ऐसा शहर नहीं है जहां लोग फरवरी माह में भी पानी संकट को झेल रहे हैं। पानी संकट को देखते हुए राजधानी जयपुर सहित सभी बड़े शहरों में पिछले तीन माह से दिन में एक वक्त पानी मुहैया कराया जा रहा है। कई शहरों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। कोटा में स्थानीय जनसंगठनों के विरोध के बीच पानी के 72 टैंकर लेकर विशेष रेल कल रवाना हुई थी, पर रात को इंजन में खराबी आ जाने के बाद उसे कोटा के तालेडा में रोक देना पड़ा था। जलदाय विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता एमके एम जोशी ने बताया कि रेल में 72 टैंकर हैं तथा प्रत्येक टैंकर में 20 हजार लीटर पानी है। इस हिसाब से पहली रैक में कुल 14 लाख 40 हजार लीटर पानी कोटा से भीलवाड़ा भेजा गया है।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email



 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer