Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2010 06:26:36 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा अभ्यास ब


नयी दिल्ली। अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल संबंधी तैयारियों का जायजा लेने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। राजधानी से लगे हरियाणा के शहर फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज से इसकी शुरुआत होगी। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच व्यवहार और समन्वय की जांच के साथ-साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा के निर्धारित मानकों और स्तरों पर काम करने की कार्यकुशलता की जांच की जाएगी। सुरक्षा कार्य में गृह मंत्रालय के अलावा दिल्ली हवाई अड्डा, जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सुरक्षा शाखा, विशेष शाखा, केंद्रीय सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स, गुप्तचर एजेंसियां, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली फायर सर्विस जैसे कई तरह के विभागों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कर्णी सिंह रेंज में एक अस्थाई सुरक्षा कमांड स्थल बनाया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली पुलिस, आयोजन समिति और अन्य एजेंसियों के साथ बैठक के बाद फैसला लिया गया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रत्येक घटना पर विशेष निगाह रखी जाएगी। इसके लिए अभ्यास अभी से शुरू किया जा रहा है और इसमें सभी तरह के विभाग मिलकर काम करेंगे।‘ बुधवार को कर्णी सिंह रेंज में एक निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिस दौरान तमाम एजेंसियां सुरक्षा संबंधी जरूरतों पर नजर रखेंगी। इसके तहत खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से होटल तक पहुंचाना और फिर वहां से आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने का काम भी किया जाएगा। यह सब पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत होगा। राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तमाम सुरक्षा एजेंसियां इसी तरह का अभ्यास 28 फरवरी से 13 मार्च तक राजधानी के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होने वाले हॉकी विश्व कप के दौरान भी करेंगी। विश्व कप में पाकिस्तान, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। तीसरे चरण का सुरक्षा अभ्यास 7-13 मार्च के बीच यमुना स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान होगा। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षा संबंधी अभ्यास का काम इसके शुरू होने तक जारी रहेगा।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer