नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिला के नोएडा में हथियारबंद चार बदमाशों ने कल रात एक युवती का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेक्टर-21 में रहने वाले एक उद्यमी की बेटी (20) का मारूति कार में सवार बदमाशों ने सेक्टर-25 के बाजार से उस समय अपहरण कर लिया जब वह जेन स्टेलो कार में बैठी माता-पिता का इंतजार कर रही थी। उसके माता-पिता उसे कार में छोड़कर सामान खरदीने गए थे। बदमाशों ने युवती को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और उसकी कार में बैठकर दिल्ली की ओर चल पडे़।
रास्ते में उन्होंने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया और राजधानी में आईटीओ के पास युवती के एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास भी किया।
इस बीच थाना सेक्टर-20 की पुलिस बदमाशों का पीछा करती हुई मौके पर पहुंच कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) अशोक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को देखकर बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन भागने में सफल रहे। कार बरामद कर ली गई है और तीनों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उन लोगों ने इस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 24 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उसने गत 13 फरवरी की रात को गुडगांव के एक बीपीओ में काम करने वाली युवती को कार सहित अगवा करने और उससे लूटपाट की बात भी स्वीकार की है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
||||||||||||||||||||||||||||||