![]() |
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अंबेडकर पार्क मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मायावती सरकार को कोई राहत नहीं देते हुए कहा है कि अंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इससे जुड़े सभी मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी। हाई कोर्ट को निर्देश दिया गया है कि वह चार महीने के भीतर सुनवाई खत्म करे।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मायावती सरकार को पार्क में पेड़-पौधे लगाने, पाइप की मरम्मत करने और मलबा हटाने की इजाजत दी है।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||