हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डीकैप्रियो की महिला मित्र बार रफैली कर संबंधी भुगतान संबंधी एक मामले में फंस गई हैं।
इजरायली सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को पता चला है कि इजरायली मॉडल रफैली ने अपने देश में कर भुगतान से बचने के लिए गैर-इजरायली निवासी के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।
सूत्रों के मुताबिक करदाता नागरिक के रूप में खुद का पंजीकरण न कराने की वजह से रफैली को इजरायल के मेजर-जनरल अवि जमीर की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। जमीर ने युवाओं से रफैली द्वारा प्रचारित किसी भी उत्पाद के उपभोग से बचने को कहा है।