चंडीगढ़। रुचिका छेड़छाड़ मामले में आरोपी पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ से सीबीआई आज पूछताछ करेगी।
सीबीआई चंडीगढ़ में अपने कैंप ऑफिस में एसपीएस राठौड़ से पूछताछ करेगी। राठौड़ पर तीन नयी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सीबीआई अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिसमें रुचिका के भाई आशु, बीना, गजेंद्र, आनंद प्रकाश, रुचिका के पिता एससी गिरहोत्रा और रुचिका की दोस्त आराधना से भी बयान लिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि रुचिका छेड़छाड़ मामले में राठौड़ को निचली अदालत से छह महीने की सजा सुनाई हुयी है। टिप्पणियां (0 भेज दिया):
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||