Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बुधवार, 8 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
16 Feb 2010 07:05:39 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 188 अंक उछला


मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक 'सेंसक्स' 188.33 अंकों (1.17 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,226.68 पर और निफ्टी 53.80 अंकों की बढ़त के साथ 4855.75 पर बंद हुआ। इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.38 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 16042.18 पर खुला। सेंसेक्स ने 16310.39 के ऊपरी और 16021.29 के निचले स्तर तक कारोबार किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 53.95 अंकों की गिरावट के साथ 4801.80 पर खुला। निफ्टी ने 4880.00 के ऊपरी और 4791.35 के निचले स्तर तक कारोबार किया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 40.76 अंकों (0.63 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,513.83 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 44.93 अंकों (0.54 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,317.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.58 फीसदी की तेजी आई जबकि उपभोक्ता टिकाऊ (सीडी) सेक्टर में सबसे कम 0.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो (1.37 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (1.20 फीसदी), रियल्टी (1.13 फीसदी), तेल एवं गैस (1.13 फीसदी), बैंकिंग (1.12 फीसदी), सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (1.03 फीसदी), दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (0.84 फीसदी), ऊर्जा (0.79 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.53 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1560 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी जबकि 1242 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। केवल 79 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे- लाइव
11:43 IST: दिनेश चांदीमाल 18 और महेला जयवर्धने 4 रन बनाकर मैदान पर
11:42 IST: प्रवीण नया ओवर करते हुए
11:42 IST: 27 ओवर में स्कोर 106/3
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer