सीपी सिंह व रघुवीर दास को नहीं चाहिए वाई श्र&

Last Updated 16 Jan 2010 05:18:25 PM IST


रांची। झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष सीपी सिंह और राज्य के उपमुख्यमंत्री रघुवीर दास ने विशिष्ट लोगों को दी जाने वाली 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है। रांची विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सिंह बिना पायलट कार और राज्य पुलिस के ब्लैक कंमाडो के बगैर यात्रा करते हैं। उन्होंने 'वाई' श्रेणी सुरक्षा की सेवा लेने से इंकार कर दिया है। उपमुख्यमंत्री दास भी ये सुविधाएं नहीं ले रहे हैं। वह रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचईसी) के अपने पुराने आवास में ही रहते हैं। उनके आवास पर आपको चौकसी देते सुरक्षाकर्मी भी नहीं मिलेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने कहा, ‘मैं रांची का प्रतिनिधि हूं। मैं खुद को आम लोगों से दूर नहीं रख सकता। भारी सुरक्षा व्यवस्था से रांची के लोगों को दिक्कत होगी। हालांकि जब मैं रांची से बाहर जाता हूं तो पायलट कार का प्रयोग करता हूं।’ उधर, जमशेदपुर के विधायक दास ने अपनी सुरक्षा के लिए केवल एक सुरक्षाकर्मी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता का प्रतिनिधि हूं। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता। मैं सामान्य तरीके से रहना पसंद करता हूं’।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment